भारत

मेडिकल बिलों का भुगतान करे सरकार

Shantanu Roy
8 April 2025 6:01 PM IST
मेडिकल बिलों का भुगतान करे सरकार
x
Bhuntar. भुंतर। सिविल पेंशनर्स एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन भुंतर खंड की मासिक बैठक मालती गेस्ट हाउस परला भुंतर में प्रधान योगराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक गायत्री मंत्र के उच्चारण से शुरू हुई और शांतिपाठ से सम्पन्न हुई। यह नई कार्यकारिणी की नई बैठक थी। बैठक में विभिन्न मांगों, देनदारियों के संबंध में पेंशनर्स पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। जिसमें प्रमुख रूप से संयुक्त सलाहकार समिति का गठन करना और उसकी बैठक बुलाना, महंगाई भत्ते की सभी किश्तें देना और उसका बकाया एक मुश्त देना, लंबित पड़े चिकित्सा बिलों का भुगतान करना आदि विशेष रूप से प्रमुख मुद्दे उठाए। सरकार से जल्द मांगों पर गौर करने की मांग
कही है।


बैठक में सभी पेंशनर्स पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध उम्रदराज पेंशनरों विशेष रूप से आरएस राठौर, उत्तम राम ठाकुर, गंगा राम ठाकुर, छिमे अंगमों, आरएस थापा, टार्जन शर्मा, गिरधारीलाल, नंदलाल, योगराज शर्मा, मोहिंदर डोड, मोहर सिंह सीस, जिला महासचिव और अंत मे प्रदेश उप प्रधान एवं जिला प्रधान सेस राम ठाकुर ने कार्यकारिणी के कार्यकलाप और आगामी कार्यवाही हेतु अपने विचारों से बैठक को संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से उत्तम राम ठाकुर, खीमी राम वर्मा, तीर्थ राम ठाकुर, छिमे अंगमों, अमरा ठाकुर, टीकम दासी आदि उपस्थित रहे। सबसे विशेष मांग पर जोर दिया कि भुंतर पुल का निर्माण धीमी गति से चल रहा है, इसमें तेजी लाई जाए और तीन पहिया वाहनों वाले पुराने पुल से लेकर हाथीथान तक 40 रुपए के स्थान पर 70 रुपए ले रहे है, जो तर्कसंगत नहीं है। इससे लोगों को राहत प्रदान की जाएग। बैठक शांतिपूर्वक, सफलतापूर्वक योगराज शर्मा प्रधान के अध्यक्षीय भाषण से संपन्न हुई।
Next Story