भारत
4 लोगों की मौत, स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, हंसता खेलता परिवार खत्म
jantaserishta.com
8 April 2025 2:54 PM IST

x
मचा कोहराम.
गया: बिहार के गया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है. यहां के वजीरगंज थाना क्षेत्र के दखिनगांव के समीप बाईपास में एक तालाब में स्कॉर्पियो कार जा गिरी. घटना सोमवार की देर रात की है. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. मृतक परिवार की पहचान गया के खिजरसराय थाना क्षेत्र के शहवाजपुर गांव के रहने वाले 43 साल के शशिकांत शर्मा,40 साल की रिंकी देवी,17 साल के सुमित आनंद और 5 साल का बच्चा बाल कृष्ण के रूप में हुई है.
मृतक के परिजन अविनाश कुमार शर्मा ने बताया कि ये लोग राजगीर में एक दोस्त की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वहां से वापस लौट रहे थे,तभी किसी वाहन के द्वारा टेकओवर किए जाने से कार अनियंत्रित हो गई और वह बाईपास के किनारे तालाब में जा गिरी. कार के ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए तालाब में डूबे वाहन से निकलकर मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया .लेकिन रात होने की वजह से काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ट्रक चालकों ने उसे देखा.
इसके बाद स्थानीय लोगो को इसकी जानकारी हुई. तब तक स्कॉर्पियो वाहन में बैठे एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. देर रात पुलिस बल के द्वारा शव को निकाला गया है जिसे शहवाजपुर गांव भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं घर में बूढ़े मां और पिता का रो रोकर बुरा हाल है. 4 की मौत की खबर सुनने के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





