भारत

किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आ गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

Shantanu Roy
2 Aug 2025 4:02 PM IST
किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में आ गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त
x
Varanasi. वाराणसी। देश भर के करोड़ों किसानों का इंतजात खत्म हो गया है। PM मोदी ने आज वाराणसी ने किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त डाल दी है। प्रधानमंत्री ने 20वीं किस्त के तहत देश के 9.71 करोड़ से अधिक किसानों को 20500 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की है। पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का पैसा DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजा गया है, और जिन किसानों ने e-KYC पूरा कर लिया है, उन्हें राशि मिलेगी। पैसा आते ही आपके मोबाइल पर SMS अलर्ट भी आएगा। यदि आपने अभी तक e-KYC नहीं की है, तो किस्त रुक सकती है, इसलिए स्टेटस चेक करना जरूरी है। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आपके खाते में 20वीं किस्त आ गई होगी या आने वाली होगी।

ऐसे में आपको सरकार की तरफ से मैसेज भेजा जाता है कि आपके बैंक खाते में किस्त भेज दी गई है जिससे आप जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिल गया है। आपको अगर किसी कारण सरकार की तरफ से 20वीं किस्त जारी होने का मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है, तो आपको चिंता नहीं करनी है। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक की तरफ से भी आपको किस्त जारी होने का मैसेज भेजा जाता है जिससे आप जान सकते हैं आपको किस्त का लाभ मिला है। किसी वजह से आपको मैसेज प्राप्त नहीं हुआ है तो आप अपने नजदीकी एटीएम पर जा सकते हैं और यहां पर डेबिट कार्ड की मदद से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। आपके पास अगर डेबिट कार्ड नहीं है तो आप अपने बैंक जा सकते हैं। यहां पर आप अपनी पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं।
Next Story