छत्तीसगढ़

मोवा में गांजा, अफीम और नशीली टेबलेट की सप्लाई, पिता गिरफ्तार और बेटा फरार

Nil dhankar
2 Aug 2025 3:21 PM IST
मोवा में गांजा, अफीम और नशीली टेबलेट की सप्लाई, पिता गिरफ्तार और बेटा फरार
x

रायपुर। गांजा, अफीम और प्रतिबंधित टेबलेट के साथ आरोपी रमेश पेशवानी गिरफ्तार हुआ है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बेडमिन्टन एरीना के सामने छोटा हाथी वाहन में एक व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिए की पतासाजी करते हुये वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम रमेश पेशवानी निवासी पंडरी सिविल लाईन रायपुर का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन के केबीन टूल बाक्स के अंदर अलग - अलग पैकेटों में गांजा रखा होना पाया गया।

आरोपी रमेश पेशवानी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका पुत्र गांजा, टेबलेट व अफीम विक्रय करने हेतु लाता है जिसे दोनों मिलकर विक्रय करते है। इसके साथ ही आरोपी रमेश पेशवानी द्वारा बताया गया कि उसके पुत्र द्वारा लाये गये गांजा, टेबलेट व अफीम को अपने घर के बरामदा में मौजूद लकडी के ऊपर ड्रावर में छिपाकर रखा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के घर जाकर उक्त स्थान की तलाशी लेने पर गांजा, टेबलेट व अफीम रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी रमेश पेशवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.172 किलोग्राम गांजा, 100 नग प्रतिबंधित नाईट्रोजेपम टेबलेट, 0.286 ग्राम अफीम तथा प्रकरण से संबंधित छोटा हाथी वाहन क्रमांक सी जी 04 एच डब्ल्यू 2591 एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 7,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 196/25 धारा 20बी(2), 18बी, 22बी, 25, 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में आरोपी का पुत्र फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी

रमेश पेशवानी पिता स्व. जोतूमल पेशवानी उम्र 65 साल निवासी झण्डा चौक पेशवानी सन्स सीमेंट दुकान के पास पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

Next Story