भारत

पुलिस कांंस्टेबल बनने के लिए पूर्व सैनिकों को गोल्डन चांस

Shantanu Roy
29 March 2025 4:38 PM IST
पुलिस कांंस्टेबल बनने के लिए पूर्व सैनिकों को गोल्डन चांस
x
Hamirpur. हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों को पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए गोल्डन चांस प्रदान किया गया है। अब तक इंटरव्यू प्रक्रिया में किसी कारणवश भाग नहीं ले पाए प्रदेश के पूर्व सैनिकों को एक साथ साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। कोई भी योग्य पूर्व सैनिक लाभ लेने से वंचित न रहे इसके लिए गोल्ड चांस दिया गया है। शनिवार के लिए प्रदेश भर के पूर्व सैनिकों को पुलिस कांस्टेबल भर्ती की साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है। इस दौरान इनके प्रमाण पत्रों की भी जांच की जाएगी। पूर्व सैनिक कोटे से पुलिस विभाग में मिले कांस्टेबल के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के इंटरव्यू में भाग लेने के लिए शुक्रवार को तीन जिला के पूर्व सैनिक
पहुंचे।

पूर्व सैनिक रोजगार कक्ष की तरफ से कुल्लू, लाहुल स्पीति और किन्नौर के पूर्व सैनिकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। पैनल में सिनियोरिटी के आधार पर नौकरी प्रदान की जाएगी। बता दें कि पूर्व सैनिक कोटे से हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय को 123 पद मिले हैं। इन पदों पर योग्य पूर्व सैनिकों की तैनाती की जाएगी, जिसके लिए इंटरव्यू प्रक्रिया को शुरू किया गया है। सूत्रों की माने तो अब तक 300 से अधिक पूर्व सैनिक साक्षात्कार की प्रक्रिया में भाग ले चुके हैं। शुक्रवार को कुल्लू, लाहुल स्पीति और किन्नौर के पूर्व सैनिकों की साक्षात्कार प्रक्रिया को पूरा किया गया।
Next Story