भारत
मनाली घूमने आई बच्ची नाले में बही, बिजनौर से परिवार संग आई थी मासूम
Shantanu Roy
30 Jun 2026 4:22 PM IST

x
कुल्लू। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से माता-पिता के साथ मनाली घूमने आई 14 साल की बच्ची की मनालसू नाले में बहने से मौत हो गई। बच्ची का शव वोल्वो बस स्टैंड के पास व्यास नदी से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आज दोपहर बच्ची क्लब हाउस के पास मनालसू नाले में बह गई। हादसे के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। देर शाम बच्ची का शव ब्यास नदी से मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मनाली में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ है। पुलिस ने पर्यटकों से नदी-नालों के पास सावधानी बरतने की अपील की है।
बदले मौसम के बीच लाहुल घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ तेजी से पिघ रहा है। इस दौरान सोमवार को जाहलमा नाले में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे एसकेटीटी सडक़ बंद हो गई। पानी जोबरंग पुल के ऊपर से बहने लगा। सडक़ बंद होने से लाहुल की 14 पंचायतों और चंबा के दुर्गम पांगी क्षेत्र का शेष प्रदेश से सडक़ संपर्क कट गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को बारिश हुई, जबकि कुछ क्षेत्रों में गर्मी और उमस का असर बना रहा। राजधानी शिमला में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मंडी के जोगिंद्रनगर में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई, जिससे लंबे समय से वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





