भारत

जोगिंद्रनगर शहर में बार-बार लग रहा जाम, लोग परेशान

Shantanu Roy
17 Jun 2026 5:58 PM IST
जोगिंद्रनगर शहर में बार-बार लग रहा जाम, लोग परेशान
x
Jogindernagar. जोगिंद्रनगर। शहर में बार-बार लग रहा जाम आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। शहर में लगने वाले अनियंत्रित जाम के कारण अक्सर स्कूली बच्चे भी देरी से स्कूल पहुंच रहे है। आलम यह हो गया है कि अब तो पुलिस भी ट्रैफिक समस्या से भी निजात दिलाने में नाकाम साबित हो रही है। एक तरफ पर्यटन सीजन के चलते वाहनों की तादात में इजाफा हुआ है वहीं सडक़ों किनारे खड़े बेतरतीब वाहन भी चलते यातायात में बाधा बनते है और जाम की स्थिति उत्पन्न करते हैं। पुलिस द्वारा भी ट्रैफिक समस्या के लिये कोई प्लान नहीं बनाया है जिस कारण पर्यटको सहित स्थानीय जनता को रोजाना इस समस्या से दो-चार होना
पड़ रहा है।

पठानकोट चौक से लक्ष्मी बाजार तक रोजाना सुबह 6 बजे के बाद से जाम लगना शुरू हो जाता है। स्थानीय व्यापार मंडल सहित लोगों ने प्रशासन पास इस समस्या को लेकर कई बार गुहार लगाई मगर कोई हल नहीं निकला। स्कूली बच्चे, दफतर जाने वाले अधिकारी, कर्मचारी रोज इस जाम मे फंस कर अपने गंतव्य तक पहुंचने में लेट हो जाते हैं लेकिन मजाल है कि प्रशासन ने इसके लिए हस्तक्षेप कर यहां किसी पुलिस कर्मी की डयूटी लगाई हो ताकि जाम की समस्या से निबटा जा सके ।लोगो का कहना है कि पुलिस अगर यहां रोजाना सुबह 7 से 9 बजे तक एक जवान की डयूटी लगा दे तो लोगों को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
Next Story