
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से कटर से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं परिजनों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 15 जून की दोपहर लगभग 2 बजे खमतराई बाजार चौक में हुई। बताया जा रहा है कि शहीद नगर निवासी हेमंत भट्ट के साथ मारपीट हुआ था। आरोप है कि इस वारदात में कटर जैसे धारदार हथियार का इस्तेमाल करते हुए हेमंत भट्ट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़ा था। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है उसके पहचान वाले ने इस वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि हमला पूर्व नियोजित प्रतीत होता है और आरोपी ने युवक को गंभीर नुकसान पहुंचाने की नीयत से उस पर हमला किया। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Tagsरायपुरखमतराई थानाकटर हमलाजानलेवा हमलाहेमंत भट्टशहीद नगरबाजार चौकतीन आरोपीगुड्डू खानजन्नत खानकासिम खानधारदार हथियारगंभीर घायलमेकाहारा अस्पतालडॉ भीमराव अंबेडकर अस्पतालइलाज जारीसड़क हमलादोपहर घटना15 जूनअफरा तफरीभीड़ जमास्थानीय लोगपरिजन आरोपपुलिस जांचवारदातपूर्व नियोजित हमलागंभीर चोटखून से लथपथअस्पताल भर्तीसुरक्षा चिंताकार्रवाई की मांगथाने में शिकायतहमलावर फरारआपराधिक मामलारायपुर घटनाRaipurKhamtarai Police Stationsharp-weapon attacklife-threatening assaultHemant BhattShaheed NagarBazaar Chowkthree accusedGuddu KhanJannat KhanKasim Khansharp-edged weaponcritically injuredMekahara HospitalDr. Bhimrao Ambedkar Hospitaltreatment underwaystreet attackincident in the afternoonJune 15chaoscrowd gatheredlocalsallegations by familypolice investigationcrimepremeditated attacksevere injuryblood-soakedhospitalizedsecurity concernsdemand for actioncomplaint filedattackers abscondingcriminal caseRaipur incident.
Next Story





