भारत
फोरलेन पर तरोट बस अड्डे के पास राजस्थान के चार युवक गिरफ्तार
Shantanu Roy
30 Jun 2026 4:17 PM IST

x
Kullu. कुल्लू। एसटीएफ ने कार से 1.055 किलो चरस बरामद की है। अवैध चरस तस्करी के आरोप में पुलिस ने राजस्थान के चार युवक गिरफ्तार किए है। इन युवकों ने चरस डिक्की में मैट के नीचे छिपाई थी। एसटीएफ को जांच के दौन मैट के नीचे पांच पैकेट मिले, जिसमें चरस थी। फोरलेन पर नाक ाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर तरोट बस अड्डा के समीप नियमित नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान सफेद रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट (आरजे-18सीबी-3954) को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी को रोकते ही युवक डर गए। तलाशी के दौरान कार की डिक्की में मैट के नीचे छिपाकर रखे गए पांच पैकेटों से 1.055 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मामले में कार चालक आशीष कुमार (39) तथा वीरेंद्र कुमार (29), जैकी (20) और प्रमोद (19) निवासी जिला झुंझुनूं, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में पुलिस थाना धनोटू में 20, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





