भारत

प्रदेश में कल से ओलावृष्टि, तूफान चलने का पूर्वानुमान

Shantanu Roy
18 May 2025 4:31 PM IST
प्रदेश में कल से ओलावृष्टि, तूफान चलने का पूर्वानुमान
x
Shimla. शिमला। प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान दिया गया है। 23 मई तक प्रदेश के कई स्थानों में खासकर मध्यम ऊंचाई व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी। 19 मई को इन्हीं में से कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है, वहीं तूफान चलने का भी पूर्वानुमान है। 18, 19 व 20 मई के लिए मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर यलो अलर्ट दे रखा है। शनिवार को शिमला में हल्की बारिश दर्ज की गई है। यहां अचानक से बारिश हुई, जबकि पूरा दिन धूप खिली रही। पिछले 24 घंटों की बात करें, तो कांगड़ा, पालमपुर, सुंदरनगर व जोत में तूफान चला है, जबकि पालमपुर में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। रिकांगपिओ, कोटखाई, बजौरा, नारकंडा, ताबो, कुफरी, बिलासपुर, नेरी व सेओबाग में धूल भरी आंधी चलने की
सूचना है।


प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश रिकार्ड की गई है लेकिन तापमान में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ। शनिवार को सबसे कम तापमान केलांग में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। अधिकत्तम तापमान पांवटा साहिब में 42.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जिन स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है उनमें सराहन में 6.3 मिलीमीटर, जुब्बल में 4.2, शिलारू में 4.0, जोगिंद्रनगर में 2.0, उदयपुर में 2.0, कोटखाई में 2.1, सेयोबाग में 2.0, पांवटा साहिब में 1.4, नाहन में 1.4 और भुंतर में 1.0 मिलीमीटर हुई है। वहीं शिमला का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि सुंदरनगर का 38.0, भुंतर में 36.2, कल्पा में 23.8, धर्मशाला में 34.0, ऊना में 40.8, नाहन में 35.0, केलांग में 19.8, सोलन में 33.0, मनाली में 27.2, कांगड़ा में 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।
Next Story