भारत

मौत का LIVE मंजर, सोते हुए युवक को कोबरा ने डंसा, बिस्तर से उठकर भागा

jantaserishta.com
18 May 2025 3:15 PM IST
मौत का LIVE मंजर, सोते हुए युवक को कोबरा ने डंसा, बिस्तर से उठकर भागा
x
देखें वीडियो.
बागपत: बागपत में सीसीटीवी में एक खौफनाक मंजर कैद हुआ है, जिसमें एक युवक चारपाई पर कंबल ओढ़कर सो रहा है और उसके ऊपर काला जहरीला सांप रेंग रहा है. जैसे ही युवक हिलता है तो सांप उसे डस लेता है. युवक लड़खड़ाते हुए चारपाई से उठता है और घबराहट में कमरे के दरवाजे के पास पहुंचता है. पता चला है कि युवक की सर्पदंश से मौत हो गई. यह रूह कंपा देने वाली घटना बागपत के छपरौली क्षेत्र के लूम्ब गांव की है. युवक की पहचान मनोज के रूप में हुई है.
मनोज स्थानीय रेस्टोरेंट में काम करता था. वह घटना के वक्त रेस्टोरेंट में ही बने एक कमरे में सो रहा था. रात के समय अचानक एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया और मनोज को काट लिया. यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सांप मनोज के ऊपर रेंग रहा है और जब वह उठता है तो उसे डस लेता है.
सांप के काटने के कुछ ही देर बाद मनोज की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि मनोज एक बेहद मेहनती लड़का था, जो रेस्टोरेंट में काम करके अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था. मनोज चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था. कुछ वर्षों पहले उसके पिता का देहांत हो गया और बड़ा भाई गांव से बाहर काम करता है. ऐसे में घर की जिम्मेदारियां मनोज ने बहुत छोटी उम्र में ही संभाल ली थीं.
वह रेस्टोरेंट में काम करके अपने परिवार के खर्च चलाने में मदद कर रहा थ. उसकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है. गांव के लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे इस संकट की घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके. इस घटना की CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story