भारत

मंडी में आसमान से बरस रही आग, पारा 38 डिग्री के पार

Shantanu Roy
20 May 2026 3:53 PM IST
मंडी में आसमान से बरस रही आग, पारा 38 डिग्री के पार
x
Market. मंडी। मंडी में मई का तापमान आग उगल रहा है। जिला में प्रचंड गर्मी पड़ रही है और तापमान 68 साल पुराने रिकॉर्ड को तोडऩे पर आमदा नजर आ रहा है। मंडी के मैदानी क्षेत्रों में तापमान 38 डिग्री पार जा रहा है और लोगों के पसीने छूट रहे हैं। जिला में लू सहित हीट वेव ने सामान्य जनजीवन तपा दिया है। मंडी जिला में मई माह में ऐसी भयंकर गर्मी कब पड़ी थी इसकी याद तो किसी को नहीं है, लेकिन गूगल बाबा बताते हैं कि मंडी में बीते
तीन सालों
से मई महीना यूं ही तपता रहा है। मंडी में साल 1958 में मई माह के दौरान 42.7 डिग्री तक जरूर पंहुचा है और जिस अंदाज में मंडी का तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है उसके चलते यह अंदेशा जरूर व्यक्त किया जा रहा है कि इस मर्तवा यह रिकॉर्ड टूट जाएगा।

सुंदरनगर में भी 1988 पारा 41.6 डिग्री को टच कर चुका है। यहां अभी तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच चल रहा है। मंडी में कई सालों के बाद पहली बार पहाड़ी जिला के निचले और मध्य इलाकों में लू का कहर टूट पड़ा है। सुंदरनगर में मंगलवार को पारा 37.1 डिग्री तक पहुंच गया। मंडी जिला में सूरज आग उगल रहा है और गर्मी का रियल फील तो 40 डिग्री के करीब महसूस हो रहा है। जिला भर में लोग दोपहर में घरों में कैद होकर रह गए हैं। बाजार सुनसान और खेतों में काम ठप सा हो गया है। मंडी में दोपहर 12 से 4 बजे तक सडक़ें सुनसान, दुकानें आधी बंद। लोग कह रहे कि यह मई का नहीं, बल्कि भ_ी का महीना है। किसान परेशान हैं गर्मी से खेतों में काम करना मुश्किल हो गया है।
Next Story