भारत

नालागढ़ में प्रिटिंग प्रेस में शार्ट सर्किट से आग

Shantanu Roy
13 Oct 2025 3:18 PM IST
नालागढ़ में प्रिटिंग प्रेस में शार्ट सर्किट से आग
x
Nalagarh. नालागढ़। नालागढ़-रोपड़ रोड पर स्थित एक प्रिंटिग प्रेस में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। अग्निकांड से प्रिंटिग सामग्री और मशीन प्रभावित हुई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लगभग एक लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है। दुकान से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।


सूचना मिलते
ही अग्निशमन केंद्र नालागढ़ से फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारी जयपाल ठाकुर ने बताया कि आग संभवत: बिजली के शॉर्ट सर्किट से भडक़ी होगी। समय पर सूचना और स्थानीय लोगों की मदद से आग को पास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोका जा सका। आग की इस घटना में दुकान में रखे कागज, प्रिंटिंग सामग्री और आधुनिक प्रिंटिंग मशीन पूरी तरह जल गई।
Next Story