भारत

गंदी बातों से की शुरुआत, MLA को बनाया निशाना, और फिर...

jantaserishta.com
13 Oct 2025 2:29 PM IST
गंदी बातों से की शुरुआत, MLA को बनाया निशाना, और फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को महिला बताकर एक विधायक को फंसाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी की पहचान मोहन ज्योतिबा पवार (26) के रूप में की है, जिसे ठाणे पुलिस ने कोल्हापुर से गिरफ्तार किया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पवार ने सोशल मीडिया और चैटिंग ऐप्स पर एक महिला बनकर विधायक से संपर्क किया. उसने उन्हें अश्लील और आपत्तिजनक चैट मैसेज, वीडियो और फोटो भेजे और फिर 5 से 10 लाख की रकम मांगने लगा. शुरुआत में पुलिस को लगा कि इस मामले में एक महिला शामिल है, लेकिन जांच के बाद सच्चाई सामने आई कि पूरा षड्यंत्र उसी युवक ने रचा था.
ठाणे शहर पुलिस ने बताया कि पहले एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, लेकिन तकनीकी जांच और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की मदद से पुलिस ने असली आरोपी को पकड़ लिया. जांच में पता चला कि आरोपी ने विधायक को भरोसा दिलाने के लिए अपनी बहन के आधार कार्ड की फोटो भी भेजी थी, ताकि वह सचमुच महिला लगे.
डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(3) (ब्लैकमेल और उगाही) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस अपराध में कोई महिला शामिल नहीं थी न आरोपी की बहन और न ही कोई अन्य महिला.
सूत्रों के अनुसार, आरोपी की विधायक से पहचान कोल्हापुर में उनके दौरे के दौरान हुई थी, जिसके बाद उसने इस ब्लैकमेलिंग की योजना बनाई. पुलिस आरोपी से उसके मोबाइल और चैट डिटेल की तकनीकी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने इस तरह की हरकत किसी और के साथ भी की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story