
x
Shimla. शिमला। पुलिस विभाग में घमासान मच गया है, आए पुलिस विभाग के अधिकारियों के एक के बाद एक नए विवाद सामने आ रहे हैं। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश पुलिस के ऑर्केस्ट्रा बैंड हारमनी ऑफ द पाइन्स के इंस्पेक्टर विजय कुमार को निलंबित किया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई। उसके बाद अब महिला कांस्टेबल दीपिका मानसिक उत्पीडऩ, मानहानि और धमकी से डिप्रेशन में अस्पताल पहुंच गई हैं। आए दिन पुलिस अधिकारियों में चल रहे विवाद के बीच पुलिस विभाग में घमासान मच गया है। कभी सीनियर अधिकारी को लिफ्ट देने पर डीएसपी को गाड़ी छीन ली जाती है, तो कभी गलत पदोन्नति के मामले पर कोर्ट में जाने पर पर पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया जा रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश पुलिस के पुलिस बैंड हारमनी ऑफ पाइन्स से जुड़ा विवाद अब कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। शिमला में दो दिन पहले आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस बैंड की दो महिला कांस्टेबल-सिंगरों और निलंबित इंस्पेक्टर विजय कुमार के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बाद अब दोनों महिला कांस्टेबलों की शिकायत पर पुलिस ने कथित गायक गोपी जैक्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शिमला के भराड़ी निवासी गोपी जैक्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस बैंड की महिला सिंगर दीपिका और कृतिका सहित निलंबित इंस्पेक्टर विजय कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों के दौरान महिला सिंगरों के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और बॉडी शेमिंग जैसी टिप्पणियां भी की गईं, जिसके बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। विवाद के बीच महिला कांस्टेबल दीपिका की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मानसिक तनाव और अवसाद (डिप्रेशन) के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से सामने आए उनके वीडियो में वह रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आईं। शिकायत में उन्होंने संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। हलांकि एक पुलिस अधिकारी पर लगाए गए आरोपों को लेकर एक महिला कांस्टेबल ने शिकायत वापस ले ली है। महिला कांस्टेबल द्वारा शिकायत वापिस लेने की पुष्टि एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोपी जैक्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





