
x
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए चिट्टा तस्करी में संलिप्त पालमपुर थाना से संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पहले से सजायाफ्ता कुख्यात अपराधी को 16.19 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में 34 ग्राम चिट्टा और लाखों रुपए की नकदी बरामदगी मामले में फरार चल रही महिला तस्कर को पंजाब के जालंधर से हिरासत में लिया गया है। गत बुधवार कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कमलजीत पुत्र भारत भूषण निवासी गांव खिलडू, डाकघर बिंद्रावन पालमपुर को 16.19 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी पिकअप गाड़ी में चिट्टा छिपाकर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने हनुमान मंदिर के नीचे वार्ड नंबर-10 मारंडा सडक़ किनारे खड़ी गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक सीट के दाहिनी ओर बने पिलर के अंदर विशेष रूप से छिपाकर रखा गया चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
पुलिस थाना पालमपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी कमलजीत पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामलों में शामिल रह चुका है। वर्ष 2016 में उसके कब्जे से डेढ़ किलो चरस बरामद हुई थी, जिसमें जिला एवं सत्र न्यायालय धर्मशाला ने उसे 11 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। बाद में उसे नवंबर, 2024 में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी। जमानत पर बाहर आने के बाद भी आरोपी की नशा कारोबार में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए थी। पुलिस विभाग कांगड़ा के एसपी आईपीएस अशोक रत्न ने बताया कि मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि नशा माफिया के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करों और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





