
x
Gohar. गोहर। अभिलाषी विश्वविद्यालय में नशा उन्मूलन को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी साक्षी वर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के बढ़ते प्रभाव और उससे होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर एक सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। एसपी वर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। नशे की लत से बचने के लिए आत्म-संयम और जागरूकता सबसे जरूरी है। इस कार्यक्रम के दौरान अभिलाषी विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. एच. के. चौधरी ने अपने संबोधन में गर्वपूर्वक कहा कि अब तक विश्वविद्यालय परिसर में नशे से जुड़ी कोई भी घटना नहीं हुई है।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी संस्थान की स्वच्छ और अनुशासित वातावरण की परंपरा बनी रहेगी। एसपी ने नशे से जुड़ी कानूनी धाराओं और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियानों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि यदि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार की नशे की गतिविधि देखें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा उन्होंने अपने आईपीएस बनने का सफर भी छात्रों के साथ साझा कर उन्हे प्रोत्साहित किया। वहीं छात्रों के साथ प्रश्नोत्तरी सेशन में नशे पर लगाम लगाने हेतु विचार विमर्श किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना की। इस जागरूकता अभियान में शामिल होने पर एसपी का अभिलाषी विश्वविद्यालय प्रशासन ने आभार व्यक्त किया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





