भारत
ऑनलाइन मत खरीदना सेकेंड हैंड कार, ठियोग के शख्स को लगा 5.90 लाख का चूना
Shantanu Roy
15 Jun 2025 5:23 PM IST

x
Shimla. शिमला। ऑनलाइन सैकेंड हैंड कार खरीद का झांसा देकर ठगों ने शिमला के ठियोग उपमंडल के तहत एक क्षेत्र के व्यक्ति से लाखों रुपए ठगे हैं। मामले की शिकायत ठगी का शिकार हुए पीडि़त व्यक्ति ने पुलिस के पास दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना ठियोग में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शिव लाल पुत्र मानी राम निवासी गांव महसू, डाकघर मोहरी, तहसील ठियोग जिला शिमला ने एसीजेएम अदालत ठियोग के आदेशों के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने एक सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए ऑनलाइन माध्यम से 5,90,609 रुपए की राशि ट्रांसफर की थी।
शिकायतकर्ता शिव लाल ने यह रकम तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा निवासी प्रवीण कुमार के एसबीआई बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की थी, लेकिन प्रवीण कुमार ने कार न भेजकर उक्त राशि हड़प ली। शिकायत के अनुसार यह पूरा लेनदेन इंटरनेट के माध्यम से हुआ था। कोर्ट के आदेश पर ठियोग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रवीण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा का कहना है कि यह धोखाधड़ी का मामला है, जिसमें बड़ी धनराशि ऐंठी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की लोकेशन व बैंक लेनदेन का विवरण खंगाला जा रहा है और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीएसपी ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी करते समय पूर्ण सतर्कता बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करने से पहले उसके दस्तावेजों और वाहन की वास्तविकता की पुष्टि करें।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





