भारत

Speaker of the assembly के काम पर टिप्पणी न करें

Shantanu Roy
26 Jun 2024 10:15 AM GMT
Speaker of the assembly के काम पर टिप्पणी न करें
x
Una. ऊना। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने निर्दलीय विधायकों द्वारा दिए गए त्यागपत्र पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देरी से स्वीकार करने के आरोप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा अध्यक्ष का कार्य क्षेत्र है, जिस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि सवाल तो यह है कि भाजपा के नेता यह बताएं कि निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र देने को भाजपा न्याय संगत कैसे करार दे रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्दलीय विधायक आजाद चुनाव लड़े। जनता ने उन्हें विधानसभा में भेजा। उनका कत्र्तव्य था कि पांच वर्ष तक सरकार से अपने क्षेत्र के काम करवाते। सरकार अगर उनकी बात नहीं सुन रही थी, तो वे आंदोलन करते। भाजपा के पाले में चले जाते। बात सिर्फ इतनी सी थी। जनता के जनमत का
अपमान नहीं करना चाहिए था।

भाजपा नेता जो इनके त्यागपत्रों पर हाय-तौबा कर रहे हैं और न्यायसंगत बता रहे हैं, वे बहस करने की नैतिकता नहीं रखते हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं ने प्रदेश की जनता पर नौ उपचुनाव थोपे। उन्होंने कहा कि जनता ने विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को नकार दियाए लोकसभा के चुनाव में जनता की जनमत को हमने स्वीकार किया, लेकिन इस बार कांग्रेस का 15 प्रतिशत वोट बड़ा है, जबकि भाजपा का वोट प्रतिशत कम हुआ है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बहस करने वाले भाजपा के नेता पहले यह बताएं कि निर्दलीय विधायकों का त्यागपत्र किस फार्मूले और किस डील के तहत करवाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता स्वीकार करें कि तीन निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र देकरजनता पर चुनाव थोपा हैं, एक नहीं 10 जगह बीजेपी के नेताओं के साथ बहस की जा सकती है। हर मुद्दे पर की जा सकती है, पर भारतीय जनता पार्टी के नेता साहस दिखाएं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सत्ता के लालच में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र में अपने नेताओं को खत्म करने का काम किया है।
Next Story