भारत

अलग-अलग ही करें कचरे का निपटारा

Shantanu Roy
29 March 2025 5:43 PM IST
अलग-अलग ही करें कचरे का निपटारा
x
Dalhousie. डलहौजी। शहरी विकास विभाग और जीआईजेड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डलहौजी में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डल्हौजी नगर परिषद, चंबा नगर परिषद चंबा व डलहौजी और नगर पंचायत चुवाड़ी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद डलहौजी की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीकों से अपनाने की आवश्यकता है, जिससे कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग किया
जा सके।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेग्रीगेशन ‘स्रोत पर कचरा अलग करना’ और सूखे एवं गीले कचरे के कुशल प्रसंस्करण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आईईएस टूल्स के माध्यम से नागरिकों और स्वच्छता कर्मियों को सही जानकारी देने और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व जीआईजैड के क्लाइमेट चेंज सलाहकार डा. हरकंचन सिंह, सिद्धांत मल्होत्रा और मोहम्मद इदरीस ने किया। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों, इसके पर्यावरणीय एवं आर्थिक लाभों और स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन की रणनीतियों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल हिमाचल प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी कचरा प्रबंधन प्रणाली को बढ़ावा देने और स्वच्छता स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Next Story