
x
Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में आयोजित दो दिवसीय पुरुष रेसलिंग प्रतियोगिता का समापन शनिवार को जोश और खेल भावना के माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि (डीएचई) निदेशक उच्च शिक्षा विभाग डा. अमरजीत के. शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया और कहा कि खेलें जीवन का अभिन्न अंग हैं। यदि युवा मोबाइल से दूरी बनाकर खेल मैदान में उतरें, तो नशे से भी दूर रहेंगे और मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। प्रतियोगिता में एफडीपीडीसी मण्ड मैनी कालेज के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 अंकों के साथ ओवरऑल विजेता का ताज अपने नाम किया।
वहीं राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ 16 अंकों के साथ दूसरे और सोलन कालेज 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। कालेज प्राचार्य डा. अजय कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि अमरजीत के. शर्मा को पुष्पगुच्छ एवम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीटीए प्रधान रेणुका शारदा, प्रिंसिपल डा. राज कुमार, प्रो रितु जसवाल, डा. एसके बंसल, डा. रमन शर्मा, डा. दर्शन धीमान, डा. सुनील रयात, प्रो. आरएस ठाकुर, डा. पवन पटियाल, डा. लीना शर्मा, प्रो. डा. रमन चौधरी, प्रो. डा. मनोज कहोल, प्रो. रोहिणी राणा, प्रो. बीके मिश्रा, प्रो. डा. सुमिंद्र वर्मा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





