भारत
बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, शौचालय से बरामद हुआ शव, बेटा-बहू हिरासत में
jantaserishta.com
5 Oct 2025 2:40 PM IST

x
पूरे गांव में सनसनी फैल गई.
पलामू; झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय निजामुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। उनका खून से लथपथ शव रविवार सुबह घर के पीछे बंद पड़े शौचालय से बरामद किया गया।
घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वारदात की सूचना मिलते ही चैनपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। संदेह के आधार पर मृतक के बड़े बेटे अनीश अंसारी (40) और उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्राथमिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक और जमीन को लेकर चल रहे विवाद को प्रमुख कारण माना जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि निजामुद्दीन और उनके बड़े बेटे के बीच लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था। यह मामला कई बार पंचायत और थाना तक पहुंचा, लेकिन विवाद का पटाक्षेप नहीं हुआ। बताया गया कि बेटा कई बार पिता को जान से मारने की धमकी दे चुका था।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात निजामुद्दीन घर पर अकेले थे। उनका छोटा बेटा ससुराल गया हुआ था। इसी दौरान उनकी हत्या की गई। उनका गला धारदार हथियार से रेता गया था। जिस शौचालय से शव बरामद किया गया है, वह लंबे समय से उपयोग में नहीं था। घटना के बाद से मृतक का पोता फरार है।
पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Tagsझारखंड के पलामू में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्याझारखंडपलामूहत्याक्राइम न्यूज़Elderly man murdered by slitting throat in PalamuJharkhandPalamumurdercrime news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





