
x
शिमला। शिमला के उप निदेशक विद्यालय शिक्षा (प्राथमिक) कार्यालय में शनिवार को जिला के सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (बीईईओ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पीडीएनए कार्यों की भौतिक प्रगति एवं निरीक्षण रिपोर्ट, स्विफ्त चैट, स्मार्ट उपस्थिति, अभ्यास हिमाचल, विद्यालय पुस्तकालयों के उपयोग, न्यायालय संबंधी मामलों, मासिक निरीक्षण, निजी विद्यालयों की संबद्धता, कॉम्प्लेक्स प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपनिदेशक निशा भलूनी ने सभी बीईईओ को निर्देश दिए कि समय-समय पर जारी विभागीय आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों को प्रेरित और नियमित रूप से मॉनिटर किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला शिमला के सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों के निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग रिपोर्ट निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सभी को एक टीम के रूप में विद्यार्थियों और समाज के कल्याण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। मीटिंग के दौरान डिप्टी डीईओ खेम राज भंडारी, इस्टैब्लिशमेंट ऑफिसर रविंद्र चतरा , अधीक्षक ग्रेड -1 राजेंद्र तपवाल मौजूद रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





