
x
Baddi. बद्दी। बद्दी शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल से मुलाकात कर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने सफाई व्यवस्था सीवरेज सडक़ों की बदहाल स्थिति नालियों की सफाई कूड़ा उठाने रेहड़ी्-फ ड़ी के अतिक्रमण तथा टोरेंट पार्क सहित कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन हाउसिंग बोर्ड फेस.3 के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त तहसीलदार सुरेश शर्मा महासचिव विजय गग रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन फेस-1 के अध्यक्ष रामबली सिंह पूर्व अध्यक्ष कर्नल भल्ला हिम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मनु शर्मा श्री दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप सिंह श्री हरि ओम योगा सोसायटी के अध्यक्ष डॉ श्रीकांत शर्मा वरिष्ठ सदस्य राम जपित मौर्य नरेश भारद्वाज अरविंद कुमार तथा हरबंश राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने आयुक्त विवेक चंदेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन फेस-1 एवं फेस-2 की ओर से रामबली सिंह और कर्नल भल्ला ने भी अपने क्षेत्रों की समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया।हिम जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मनु शर्मा ने शहर में नालियों की सफाई और सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं श्री हरि ओम योगा सोसायटी के अध्यक्ष डॉ श्रीकांत शर्मा दुर्गा माता सेवा ट्रस्ट के प्रधान कुलदीप सिंह तथा सोसायटी के वरिष्ठ सदस्यों ने टोरेंट पार्क से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ शहर की समग्र बदहाली साईं रोड की खस्ताहाल एवं गड्ढों से भरी सडक़ व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





