
x
बिलासपुर। बिलासपुर जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अब दूसरे चरण की वोटिंग बृहस्पतिवार को होगी जिसके लिए प्रशासन ने तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। दूसरे चरण में 62 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। जबकि 30 मई को तीसरे चरण में 58 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। पिछले दिन पहले चरण की मतदान प्रक्रिया के बाद देर शाम मतगणना शुरू हुई और कई पंचायतों में देर रात तक मतगणना जारी रही। दयोली ग्राम पंचायत में प्रधान पद के दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत पड़े जिसके चलते टॉस से प्रधान का चयन किया गया। धारटटोह पंचायत में सबसे कम आयु के युवा अभिषेक प्रधान पद पर निर्वाचित हुए हैं। कई जगहों पर त्रिकोणिय तो कहीं बहुकोणिय मुकाबलों से चुनाव दिलचस्प हो गया था।
जिला की धनी ग्राम पंचायत में कर्म सिंह 392 मत प्राप्त कर विजयी हुए हैं जबकि भड़ोलीकलां से नरेश कुमार ने 548, सलवाड़ में सत्या देवी ने 987, पपलोआ से महेंद्र सिंह ने 782, घराण से पूनम कुमारी ने 741, झबोला से अशोक कुमार ने 609, बडग़ांव से मंगल सिंह ने 507, गेहड़वीं से निरंजना नड्डा ने 831, बैहनाजट्टां से बिशन दास ने 610, डूहक से पुनीत कुमार ने 388, बैरीमियां से अंजना कुमारी ने 277, डाहड से ऋषि राम ने 611, बैहना-ब्राह्मणा से सपना ने 616, बलघाड़ से अबि शर्मा ने 635, समोह से सीमा देवी ने 898, अमरपुर से अनिता देवी ने 571, फटोह से कांता देवी ने 572, बल्हचुराणी से नीलम कुमारी ने 356, कुहमंझवाड़ से प्रोमीला देवी ने 700, पनोह से विमला देवी ने 500, भुलस्वाए से निक्कू राम ने 750, कोटलू-ब्राह्मणा से रोशन लाल ने 623, कपाहड़ा से विनय कुमार शर्मा ने 494, हटवाड़ से कांशी राम ने 381, मोरसिंघी से सीमा देवी ने 873, देहरा-हटवाड़ से मनोज कुमारी ने 470, गतवाड़ से सुनील कुमार ने 819, भपराल से अंजू देवी ने 551, घंडालवीं से आंचल कुमारी ने 826, बरोटा से सुरजीत सिंह ने 685, भराड़ी से अंजना कुमारी ने 431, सेऊ से बुधि राम ने 635, पट्टा से रेखा कुमारी ने 498, धारटटोह से अभिषेक कुमार ने 930, मंडयाली से राजकुमार ने 688, खरकड़ी से कांता देवी ने 629, माकड़ी से पूजा रानी ने 712, कौडांवाला से कुलविन्द्र कौर ने 324, बस्सी से अराधना रानी ने 692 और दबट से रणविजय सिंह ने 484 ने मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





