भारत

खेत में बेसुध मिले प्रेमी युगल, जहरखुरानी की आशंका

Nilmani Pal
19 Feb 2026 6:39 AM IST
खेत में बेसुध मिले प्रेमी युगल, जहरखुरानी की आशंका
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। पीलीभीत में तहसील क्षेत्र में प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कसम खाई और इसके बाद जहरीले पदार्थ (सिंघाड़े में डालने वाला कीटनाशक) का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी लगी। किशोरी और बालिग प्रेमी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। जांच पड़ताल में पुलिस को मिला वीडियो वायरल हो गया है। दोनों को जिला अस्पताल में इ चल रहा है।

थाना सेहरामऊ के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक गांव की रहने वाली दलित समुदाय की 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ही अलग जाति से हैं। बुधवार को दोनों गांव के बाहर खेत में मिलने पहुंचे। वहां दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद दोनों अचेत होकर खेत में ही गिर गए। प्रेमी युगल के जहर का सेवन करने की जानकारी लगते ही गांव में खलबली मच गई। सूचना पर दोनों के परिजन खेत पर पहुंच गए। युवक और युवती को उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

जानकारी लगते ही सीओ डा. प्रतीक दहिया अस्पताल पहुंच गए और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवती की मां नहीं है। उसके दादा दादी ने उसका पालन पोषण किया है। वह कक्षा नौ की छात्रा है। जबकि युवक गांव के तालाब में सिंघाड़े की खेती करता है।

Next Story
null