भारत
प्रदेश में 32 से भी अधिक शहरी निकायों में होंगे कांग्रेस के अध्यक्ष
Shantanu Roy
20 May 2026 2:45 PM IST

x
Shimla. शिमला। प्रदेश में संपन्न 47 शहरी निकाय चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद अब जीत के दावों का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को शहरी निकायों के अध्यक्ष को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश के 32 से अधिक शहरी निकायों में कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 47 शहरी निकाय चुनावों के घोषित परिणामों के बाद नगर परिषद और पंचायतों में अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलियों के हाथ में है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दल इन चुनावों में अपनी जीत का दावा कर रहे है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को शहरी निकायों में अध्यक्ष को लेकर बड़ा दावा कर दिया है।
उन्होंने हवाला दिया है कि जहां पर भी अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए एक या दो पार्षदों की कमी है, वहां के कई निर्दलीय कांग्रेस को अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निकायों के चुनाव पूरे होने के बाद कांग्रेस की संख्या ओर बढ़ेगी। विनय ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता झूठ बोल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। बकौल विनय कुमार प्रदेश के नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस की भारी जीत ने साबित कर दिया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। भाजपा के नगर निकायों के चुनावों में जीत के दावे पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल झूठ बोल कर अपनी साख बचाने में लगे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





