
x
Una. ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा सोमवार को ऊना मुख्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आम जनता पर पड़ रही महंगाई की मार को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा सभी ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को जनविरोधी बताया। जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और मध्यम वर्ग की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई के कारण आम परिवार का बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और भविष्य में भी आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से समझना चाहिए तथा पेट्रोलियम पदार्थों और घरेलू गैस के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





