भारत

IPS अंजना कृष्णा के खिलाफ संघ लोक सेवा आयोग से शिकायत, प्रमाणपत्रों की जांच की मांग

Nil dhankar
6 Sept 2025 6:42 AM IST
IPS अंजना कृष्णा के खिलाफ संघ लोक सेवा आयोग से शिकायत, प्रमाणपत्रों की जांच की मांग
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई। एनसीपी (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी ने आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा के दस्तावेजों की यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) से जांच कराने की मांग की है. यह मांग उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े वायरल वीडियो विवाद के बाद की गई है. मिटकरी ने 5 सितंबर, 2025 को यूपीएससी, नई दिल्ली के सचिव को इस संबंध में एक पत्र लिखा है.

अपने पत्र में, अमोल मिटकरी ने आईपीएस अधिकारी अंजना कृष्णा द्वारा प्रस्तुत शैक्षिक, जाति प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेजों की प्रामाणिकता पर संदेह जताया है. उन्होंने यूपीएससी से इन दस्तावेजों का विस्तृत वेरिफिकेश करने की गुजारिश की है. मिटकरी ने कहा है कि वेरिफिकेशन के बाद, यूपीएससी को अपने नतीजे संबंधित विभागों के साथ साझा करने चाहिए.

अमोल मिटकरी ने अपनी मांग में इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि यह जांच इसलिए जरूरी है, जिससे किसी भी तरह की अनियमितता का पता लगाया जा सके. यह विवाद अजित पवार से जुड़े वायरल वीडियो के बाद सामने आया है, जिसके बाद अधिकारी के आचरण पर सवाल उठे थे.

Next Story
null