धर्म-अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 6 सितंबर 2025

Subhi
6 Sept 2025 6:13 AM IST
Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल, 6 सितंबर 2025
x

मेष राशि, आर्थिक मामलों में पाएंगे लाभ

आज का दिन मेष राशि के लिए कुल मिलाकर अच्छा है। आपकी राशि से आज 11वें भाव में चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है जो आपकी आर्थिक स्थिति को अनुकूल और मजबूत बनाने का काम करेगा। अगर आप कमाई का कुछ और जरिया निकालने का लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज इसमें भी कामयाबी मिलेगी। आपको आज भाग्य कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगा और आप आज घर परिवार में भी सुख पाएंग। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।

वृषभ राशि,घर परिवार से आपको आज पूरा सपोर्ट मिलेगा

वृषभ राशि के जातकों का मन आज धार्मिक और सामाजिक कार्यो में लगेगा। आप किसी सगे संबंधी की आज मदद भी कर सकते हैं। आपके सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी कारण से आपको आज यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। आपके मदद आज आपकी मदद के लिए आगे आ सकते हैं। आपको पिता की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आप आज सुख साधनों की प्राप्ति पर धन खर्च कर सकते हैं। लेकिन सलाह है कि जोखिम लेने की गलती न करें।

मिथुन राशि,किसी सगे संबंधी की मदद कर सकते हैं

मिथुन राशि के जातक आज आर्थिक मामलों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप आज सामाजिक कार्यो में भाग ले सकते हैं। आपको आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप घर की साज सज्जा और व्यवस्था मे पर भी आज ध्यान देंगे और इस पर धन भी खर्च करेंगे। आपको लिए आज सितारे बताते हैं कि आप किसी सगे संबंधियों से मिलने के लिए भी जा सकते हैं। आपको आज किसी सगे संबंधी की मदद भी करनी होगी।

कर्क राशि,जरूरी काम दिन के पहले भाग में कर लें

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहने वाला है, आपके लिए सलाह है कि आज अपने जरूरी काम दिन के पहले भाग में ही पूरा करने का प्रयास करें। दिन के दूसरे भाग में कुछ अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से आपको अपने कामकाज और योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। आप यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें, सेहत के मामले में सजग रहना जरूरी है। पारिवारिक जीवन में कुल मिलाकर सामान्य स्थिति रहेगी।

सिंह राशि, वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा

सिंह राशि के लोगो को आज अपनी बुद्धि और चतुराई का लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जो लोग बिजली के उपकरण का काम करते हें उनको आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपके पिता बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत का आपको ध्यान रखना होगा क्योकि उनकी परेशानी आज बढ सकती है। कोई पुराना मित्र से आज आपकी अचानक मुलाकात हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान का भी आपको आज फायदा मिलेगा।​

कन्या राशि,विरोधियों और शत्रुओं से आप सतर्क रहें

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन अपने काम के प्रति सजग रहना होगा। आपके विरोधी और शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत के मामले में भी आपको आज सजग रहना होगा। वैसे आज आपको आर्थिक मामलों में अपने प्रयास के अनुसार सफलता मिल जाएगा। आप किसी दीर्घकालीन योजना में धन को लगाकर भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। शिक्षा के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा है।

तुला राशि, रोमांटिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा

तुला राशि के लोगों को आज शनिवार के दिन किसी निकट संबंधी से मिलने का मौका मिल सकता है। आप सक्रिय रहेंगे जो आपके करियर के लिए भी कल सकारात्मक रहेगा। वैवाहिक जीवन भी कल के दिन प्रेमपूर्ण बना रहेगा। आपके मन में आज रचनात्मक विचार आ सकता है और आप कला क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको कल के दिन लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। खर्च पर आपको नियंत्रण रखना होगा। भावुकता में आप बजट के बाहर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि,कमाई को अच्छा मौका मिलेगा

आज का दिन वृश्चिक राशि के लिए सुख और आनंद में इजाफा करने वाला रहेगा। आपको आज के दिन वाहन और भौतिक संसाधनों की प्राप्ति हो सकती है। आप आज कोई साहसिक निर्णय लेकर भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। जो लोग किसी तकनीकी काम से जुए हुए हैं आज उनको कमाई को अच्छा मौका मिलेगा। लेकिन आपको जलने वालो से सतर्क भी रहना होगा। लव लाइफ में आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा क्योंकि किसी बात को लेकर आपके बीच मतभेद होने की आशंका रहेगी। बड़े भाई से आज आप सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

धनु राशि,सेहत के मामले में आज जोखिम से बचना चाहिए

धनु राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज यात्रा के दौरान सजग रहना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में आपको अति उत्साह में आकर कोई भी जोखिम वाला काम करने से बचना होगा। वैसे आपको आज परिवार में लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं या किसी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं। सितारे कह रहे हैं कि आपको आज खानपान को संयमित रखना चाहिए, पेट संबंधी समस्या होने की आशंका रहेगी। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग मिलेगा और आप अपनी लव लाइफ को आगे ले जाने के बारे में भी कुछ प्लान कर सकते हैं। आपका दिन आज खर्चीला रह सकता है।​

मकर राशि,कमाई का अच्छा मौका मिलेगा

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, चंद्रमा आज आपकी राशि से जाते हुए आपको लाभ दिलाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कमाई का अच्छा मौका मिलेगा। सेहत आपकी आज सामान्य रहेगी। लव लाइफ में आपके आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आप किसी प्रतियोगिता मे सफलता प्राप्त कर पाएंगे। धर्म अध्यात्म के विषय में भी आज आपकी रुचि बनी रहेगी। आपको आज सुख साधन भी प्राप्त होगा।

कुंभ राशि,जल्दबाजी के निर्णय से नुकसान होगा

कुंभ राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको आज अपने खर्च पर भी कंट्रोल करने की जरूरत है। आपके सितारे कहते हैं आज आपकी भावुकता का लोग फायदा उठा सकते हैं इसलिए आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। कामकाज में आपको आज अधिक सजग रहना चाहिए और जल्दबाजी में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से बचना चाहिए। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आपको आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचे।

मीन राशि,शत्रुओं को मात देने में सफल रहेंगे

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि से द्वादश भाव में आज चंद्रमा का गोचर आपके लिए खर्चीला रह सकता है। वैसे आज धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी। मीन राशि के जातक आज अपनी पढाई के प्रति सजग रहेंगे और आपको कोई बड़ा मौका भी मिल सकता है। आप अपनी चतुर बुद्धि से शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। मातृपक्ष की ओर से आज आपको आर्थिक लाभ मिलता दिख रहा है। अपने बड़ों का आदर-सम्मान बनाए रखें। वैसे आज किसी बात से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की भी आशंका है। दूसरों के मामलों से आपको आज दूर रहना चाहिए।

Next Story
null