भारत
सीएम की एक और घोषणा की शिकायत, भाजपा ने चुनाव आयोग को भेजा पत्र
Shantanu Roy
29 May 2026 3:44 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल भाजपा ने पंचायती राज चुनावों के दौरान लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा नेरवा दौरे के दौरान की गई वित्तीय घोषणाओं को लेकर राज्य चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है। भाजपा के मीडिया संयोजक कर्ण नंदा द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के चलते आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने 27 मईको अपने नेरवा दौरे के दौरान सार्वजनिक मंच से नई वित्तीय घोषणाएं कीं, जो आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन प्रतीत होती हैं। शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि मीडिया में प्रकाशित समाचारों एवं सार्वजनिक बयानों के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा के दौरे के दौरान विद्यालय के लिए लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से नए स्कूल भवन के निर्माण की घोषणा की।
इसके अतिरिक्त विद्यालय से संबंधित अन्य सुविधाओं एवं विकास कार्यों के आश्वासन भी दिए गए। भाजपा ने आरोप लगाया है कि जब प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया जारी हो और आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो, उस समय नई वित्तीय घोषणाएं करना तथा सरकारी संसाधनों के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने वाले वक्तव्य देना निर्वाचन नियमों की भावना के विपरीत है। कर्ण नंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा और घोषणाएं स्पष्ट रूप से चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास प्रतीत होती हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच करवाने तथा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। भाजपा की लिखित शिकायत पर राज्य चुनाव आयोग ने पांच करोड़ की घोषणा पर शिक्षा सचिव से रिपोर्ट मांगी है, जिनके कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नेरवा स्कूल गए थे। आयोग के सचिव सुरजीत राठौर ने 30 मई दोपहर तक इसकी रिपोर्ट जमा करवाने को कहा है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





