भारत

कपड़ा व्यापारी ने किया सुसाइड, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Nilmani Pal
13 Oct 2025 9:41 AM IST
कपड़ा व्यापारी ने किया सुसाइड, लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। बाराबंकी शहर में सोमवार की सुबह एक कपड़ा व्यापारी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर मौके पर कोतवाली नगर पुलिस भी पहुंच गई और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार शहर के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी नीरज जैन मूल रूप से सरावगी मोहल्ले के रहने वाले थे. वह किराए के मकान में रह रहे थे. घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे. अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो नीरज खून से लथपथ पड़े मिले.

नीरज जैन मशहूर कल्पना साड़ी सेंटर के मालिक पवन उर्फ डब्बू जैन के छोटे भाई थे. बताया जा रहा है कि नीरज का साड़ी का व्यापार था और वह आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान थे. जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है. इंस्पेक्टर कोतवाली सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया है. साथ ही जिस रिवॉल्वर से व्यापारी ने गोली मारी थी, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है.


Next Story
null