भारत

मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी शहजाद उर्फ निक्की पुलिस मुठभेड़ में ढेर

jantaserishta.com
13 Oct 2025 9:26 AM IST
मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी शहजाद उर्फ निक्की पुलिस मुठभेड़ में ढेर
x
लंबे समय से फरार था.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में महिलाओं और मासूम बच्चियों के खिलाफ अपराधों पर नकेल कसने के लिए शुरू किए गए ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
थाना सरूरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी शहजाद उर्फ निक्की को ढेर कर दिया। शहजाद के खिलाफ मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म सहित कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहजाद सरूरपुर के एक निर्जन इलाके में छिपा है। इस जानकारी के आधार पर विशेष पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देखते ही शहजाद ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शहजाद के सीने और टांग में गोली लगी। गंभीर रूप से घायल शहजाद को तुरंत मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।
मेरठ के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा ने बताया, “सोमवार रात नियमित जांच अभियान के दौरान पुलिस ने शहजाद को रोकने की कोशिश की। उसने पुलिस दल पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। इस दौरान शहजाद बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।”
उन्होंने कहा कि शहजाद एक कुख्यात अपराधी था, जिसके खिलाफ दुष्कर्म और अन्य जघन्य अपराधों के कई मामले दर्ज थे। वह पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पांच साल तक जेल में रहा था। रिहाई के बाद उसने फिर से एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। इस अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ की है। पुलिस अब शहजाद के अपराधी नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की पड़ताल में जुट गई है, ताकि ऐसे अपराधों को पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story