
x
Solan. सोलन। नगर निगम सोलन में सोमवार को महापौर और उपमहापौर के चुनाव से ठीक पहले सियासी घटनाक्रम ने अचानक नया मोड़ ले लिया। सभी 17 नवनिर्वाचित पार्षदों के पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कांग्रेस के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए सभागार छोड़ दिया। इसके चलते चुनाव के लिए आवश्यक कोरम पूरा नहीं हो सका और महापौर तथा उपमहापौर का निर्वाचन टालना पड़ा। नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने सभी 17 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद महापौर और उपमहापौर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होनी थी।
इसी बीच आगामी प्रक्रिया से पहले लगभग आधे घंटे का अवकाश दिया गया, लेकिन बैठक दोबारा शुरू होने से पहले ही कांग्रेस के सभी पार्षद सभागार से बाहर निकल गए। इससे महापौर और उपमहापौर का चुनाव नहीं कराया जा सका। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा-36 तथा हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम, 2012 के नियम-81 के अनुसार महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए आवश्यक संख्या पूरी न होने के कारण निर्वाचन स्थगित करना पड़ा। उपायुक्त ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए अब महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए दो जुलाई को दोपहर बाद तीन बजे नगर निगम सोलन के बैठक कक्ष में नई बैठक निर्धारित की है। इसी दिन महापौर और उपमहापौर का निर्वाचन कराया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





