
x
Jahu. जाहू। पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते जाहू बस स्टेंड में पुलिस ने सोमवार सुबह एक युवक को 10 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया। आरोपी युवक की पहचान विनय कुमार उर्फ अब्बू निवासी चोलथरा, सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को नशे के साथ उस वक्त पकड़ा गया, जब वह सीटीयू की बस से सुबह जाहू बस स्टैंड में उतर रहा था। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सीटीयू की बस में नशे की खेप लेकर जाहू पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम जाहू बस स्टैंड पर तैनात हो गई थी और हर बस पर नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान सीटीयू की एक बस जाहू बस स्टैंड में रुकी।
जब सवारियां उतरने लगी तो पुलिस ने एक युवक को भी बस से उतरते देखा, जिसका हुलिया गुप्त सूचना के मुताबिक मिल रहा था। युवक को रोकरकर जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से चिट्टा बरामद हुआ, जिसका वजन दस ग्राम निकला। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भोरंज में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस बारे में एसपी हमीररपुर बलबीर सिंह ठाकुर का कहना है कि जिला पुलिस हमीरपुर को नशा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





