भारत

बच्चों ने प्रस्तुतियों से जमाया रंग

Shantanu Roy
14 Oct 2024 10:07 AM GMT
बच्चों ने प्रस्तुतियों से जमाया रंग
x
Patlikuhal. पतलीकूहल। परी एंजल मॉडल स्कूल ने अपना वार्षिक उत्सव जोश और उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने इस उत्सव में बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम का आगाज मुख्यातिथि ने किया। मुख्यातिथि वंशिता जो पिछले साल की स्कूल की टॉपर रही है और उसके अभिभावक राम लाल और ममता वैद्य रहे। स्कूल की कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष नरेश चौधरी और उपाध्यक्ष गंगा देवी का भी स्वागत किया गया। बच्चों ने कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश भक्ति के तराने भी गंूजे। फिल्मी गानों पर डांस, हरियाणवी और राजस्थानी नृत्य पर
धमाल मचाया।


छात्रों ने सोशल मीडिया और ड्रग्स के ऊपर एक नाटक प्रस्तुत कर इनके दुष्प्रभावों से होने वाले नुक्सान से अवगत कराया। बच्चों ने कुल्लू के पुराने रीति-रिवाज को फैशन शो के रूप में दर्शाया। वहीं रंगारंग कार्यक्रम के साथ कराटे कला का भी प्रदर्शन किया गया। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्राफियां देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रबंधक कमल ठाकुर, प्रधानाचार्या प्रोमिला देवी ने बच्चों को बधाई। उन्होंने कहा कि बच्चों का शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन रहता है। छात्रों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया जाता है। सालाना समारोह के दौरान इनाम पाकर होनहार छात्र बहुत खुश नजर आए।
Next Story