भारत
मेला देखकर घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप
jantaserishta.com
14 Oct 2024 3:16 PM IST

x
घटना को दबाने की कोशिश हुई.
रांची: झारखंड के पलामू और लातेहार जिले में दलित और आदिवासी समुदाय की लड़कियों से गैंगरेप की दो घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में सूचना मिलते ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रही दलित और आदिवासी समाज की दो नाबालिग लड़कियों के साथ शुक्रवार की शाम छह लड़कों ने गैंगरेप किया था। पहले इस घटना को दबाने की कोशिश हुई। पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि गांव में पंचायत बुलाकर उन्हें पुलिस के पास पहुंचने से रोकने की कोशिश की गई।
रविवार देर शाम पीड़िता और उनके परिजनों ने नौडीहा बाजार थाना पहुंच कर इसकी एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम पासवान, अरविंद सिंह, मंदीप पासवान, पप्पू पासवान शामिल हैं। इनमें एक मुखिया (ग्राम प्रधान) का पुत्र है। दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
दूसरी घटना लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है, जहां महुआडांड़ बाजार से रविवार शाम घर लौट रही एक आदिवासी लड़की के साथ युवकों ने गैंगरेप किया। बदहवास हालत में घर पहुंची युवती ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
सोमवार को पीड़िता और गांव के लोगों ने थाने पहुंचकर वारदात की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी महुआडांड़ प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





