Uncategorized

11 दिसंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार

Shantanu Roy
9 Dec 2023 2:49 PM IST
11 दिसंबर से बारिश-बर्फबारी के आसार
x

शिमला। प्रदेश में सुबह-शाम ठंड होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। चोटियों पर बर्फबारी के चलते मैदानों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग और मनाली का न्यूनतम तापमान फिर माइनस में पहुंच गया है। गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.9, समदो में माइनस 4.5, मनाली माइनस 0.8, कल्पा 0.6, भुंतर 1.8, नारकंडा 2.5, मंडी 2.9, सोलन 3.8, ऊना 5.0, शिमला 5.6 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। दस दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की आशंका है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

Next Story