
x
Chamba. चंबा। पुलिस मैदान में आयोजित इंटर डाइट राज्यस्तरीय स्पोर्ट्स मीट में चंबा जिला के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरआल गेम्स ट्राफी के साथ कुल आठ ट्राफियां पर कब्जा जमाया है। स्पोर्टस मीट के समापन मौके पर शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर भाग सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक बलवीर सिंह व ओएसडी शिक्षा विभाग उमाकांत आनंद ने भी विशेष तौर से उपस्थिति दर्ज करवाई। इस राज्यस्तरीय स्पोर्टस मीट में चंबा जिला की टीम ने छात्र व छात्रा वर्ग की वालीबाल, मार्च पास्ट, छात्रा वर्ग में बेडमिंटन, शतरंज प्रतियोगिता, डिस्प्लिेन, आल ओवर विनर सहित आल ओवर गेम्स की ट्राफी जीती है। प्रशिक्षुओं के इस शानदार प्रदर्शन से डाइट परिसर में जश्न का माहौल है। डाइट की मीडिया को-ओर्डिनेटर डा. कविता बिजलवान ने बताया कि राज्यस्तरीय स्पोर्टस मीट का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि स्पोर्टस मीट के शुभारंभ मौके पर उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल व समापन समारोह में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक बलवीर सिंह मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh News Live
Next Story





