भारत

केंद्र ने हिमाचल को दी हजारों करोड़ की परियोजनाएं

Shantanu Roy
30 Jun 2026 5:18 PM IST
केंद्र ने हिमाचल को दी हजारों करोड़ की परियोजनाएं
x
Shimla. शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमानजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भगवान हनुमान के चरणों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
उत्तम स्वास्थ्य
, दीर्घायु तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम अध्याय रहे हैं। वहीं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिमला स्थित लोकभवन में भेंट कर उनका पारंपरिक हिमाचली रीति से अभिनंदन कर राज्य के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Next Story