भारत

Parvaanu में हरदीप बावा की जीत का जश्र

Shantanu Roy
17 July 2024 11:21 AM GMT
Parvaanu में हरदीप बावा की जीत का जश्र
x
Parwanoo. परवाणू। नालागढ़ से विधायक चुने गए प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह का परवाणू पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। परवाणू के मुख्य चौंक पर बावा हरदीप सिंह के आगमन पर ढ़ोल की थाप पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर अपनी खुशी का इजहार किया। बावा ने सेक्टर एक स्थित झंडे वाले बाबा व ऊंचा परवाणू स्थित गुरूद्वारे में शीश नवाया। इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने केक काटकर बावा हरदीप सिंह की जीत का जश्न मनाया। बता दें की बावा हरदीप सिंह ट्रक यूनियन परवाणू के अध्यक्ष है और वर्ष 2005 में नगर परिषद परवाणू के
उपाध्यक्ष भी रह चुके है।

इसके अलावा उनका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस भी परवाणू में ही है। मंगलवार को परवाणू पहुंचने पर बावा हरदीप सिंह का परवाणू के कांग्रेसजनों से स्वागत किया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी इस दौरान विशेष तौर पर परवाणू पहुंचे और केक काटकर बावा की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष मोनिशा शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष विरमा आजाद, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव ठाकुर दास शर्मा, परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गर्ग, पार्षद कांता कपूर, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, कांग्रेस नेता संदीप चौहान, वीरेंदर शर्मा, जीत कुमार शर्मा, राजाराम भारती, दिनेश आजाद, काजल समेत अन्य कई कोंग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story