भारत

Captain Lekhram गौतम पंचतत्व में विलीन

Shantanu Roy
5 Sept 2024 4:59 PM IST
Captain Lekhram गौतम पंचतत्व में विलीन
x
Bilaspur. बिलासपुर। जिला बिलासपुर के अंतर्गत घुमारवीं उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत हरलोग के डुगली गांव में भारतीय सेना से सेवानिवृत 70 वर्षीय कैप्टन लेखराम गौतम का निधन हो गया। उनके पैतृक गांव डुगली में स्थित शिवधाम में सैनिक सम्मान सहित उनका अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार कैप्टन लेखराम गौतम कुछ दिनों से बीमार चंल रहे थे। कई दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में कैप्टन लेखराम गौत्तम उपचाराधीन थे। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते चंडीगढ़ पीजीआई में उनका निधन हो गया। दिवंगत कैप्टन लेख राम के छोटे भाई कैप्टन रतन लाल गौतम ने बताया कैप्टन लेखराम गौतम 14 जैक राइफल में वर्ष 1973 में भर्ती हुए थे। देश के विभिन्न सीमांत क्षेत्रों में उन्होंने करीब 32 वर्ष अपनी
सेवाएं प्रदान की।

वर्ष 1998-99 में भारत और पाक के बीच में हुए कारगिल युद्ध में कैप्टन लेख राम गौत्तम ने अपनी जान पर खेलकर युद्ध में कार्यरत सैनिक टुकडिय़ों को गोला बारूद एवं हथियार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके प्रति उन्हें राष्ट्रपति के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया था। पाक परस्त घुसपैठियों ने भारतीय सैन्य टुकडिय़ों तक हथियार और राशन की सप्लाई रोकने के प्रति अनेक बार प्रयास किए गए, लेकिन कैप्टन लेखराम गौतम के द्वारा बनाई गई रणनीति के आगे उनकी एक भी षडय़ंत्र सफल नहीं हो सका। उधर, कैप्टन लेखराम गौतम के अंतिम संस्कार के अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विगुल ध्वनि सहित सैनिक सम्मान सहित उन्हें सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से कैप्टन निक्काराम, कैप्टन प्रकाश, सूबेदार दलेल सिंह, सूबेदार प्रेम सिंह पठानिया सहित अन्य मौजूद थे।
Next Story