भारत
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम नरेंद्र मोदी को किया फोन, G7 समिट में शामिल होने का दिया न्यौता
Shantanu Roy
6 Jun 2025 7:03 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी से फोन पर बातचीत की और उन्हें हाल की चुनावी जीत पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने इस महीने के अंत में कनाडा के कनानास्किस में आयोजित होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रण के लिए भी कार्नी का आभार व्यक्त किया. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत को लेकर खुशी जाहिर की है. पीएम ने इस बारे में एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, 'कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी से फोन पर बात करके खुशी हुई. हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले जी 7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
पीएम ने आगे कहा कि भारत और कनाडा जो जीवंत लोकतंत्र और गहरे जन-जन के संबंधों से जुड़े हैं, आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर नई ऊर्जा के साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने जी 7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री कार्नी से मुलाकात की उम्मीद भी जताई और कहा कि शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है. ये बातचीत दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. भारत और कनाडा के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध लंबे समय से चले आ रहे हैं और इस तरह के उच्च-स्तरीय संवाद से दोनों देशों के सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. जी 7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।
TagsG7 समिटनरेंद्र मोदीमार्क कार्नीकनाडा प्रधानमंत्रीभारत-कनाडा संबंधवैश्विक मंचप्रधानमंत्री न्यौतावैश्विक नेतृत्वG7 Summit 2025Narendra ModiMark CarneyIndia-Canada Relationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





