छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियो को दी ईद-उल-जुहा पर्व की बधाई
Shantanu Roy
6 Jun 2025 6:51 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्यौहार त्याग, बलिदान और सेवा की भावना को प्रबल करता है। यह पर्व न केवल इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए, बल्कि समूचे मानव समाज के लिए सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी प्रेम और मानवता की मिसाल है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ईद-उल-जुहा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, हमें यह सिखाता है कि हम अपने व्यक्तिगत स्वार्थों से ऊपर उठकर समाज और मानवता के लिए सोचें और कार्य करें। यह त्यौहार पैगंबर हजरत इब्राहीम की उस महान आस्था और समर्पण की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने ईश्वर के आदेश पर अपने पुत्र की कुर्बानी देने का निर्णय लिया था।
बृजमोहन ने दी मानवता और समर्पण की सीख
अपने संदेश में अग्रवाल ने यह भी कहा कि आज के दौर में जब समाज विभिन्न प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है, ऐसे समय में ईद-उल-जुहा का संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि अपने व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर हम समाज और देश के लिए सेवा, त्याग और नैतिकता को प्राथमिकता दें। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस त्यौहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं और इस अवसर पर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग की मदद करें। उनका कहना था कि जब त्यौहार को सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना के साथ मनाया जाता है, तब उसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





