छत्तीसगढ़

महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर का किया निरीक्षण

Shantanu Roy
6 Jun 2025 6:29 PM IST
महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर का किया निरीक्षण
x
छग
Raipur. रायपुर। तरुण प्रकाश महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर का निरीक्षण किया गया। प्रधान विभागाध्यक्ष एवं वैगन रिपेयर शॉप के मुख्य कर्मशाला प्रबंधक के साथ बैठक ली। महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश जी ने वैगन रिपेयर शॉप निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से वैगन रिपेयर शॉप में चल रहे कार्यो का जायजा लिया गया । इसके पश्चात महाप्रबंधक जी द्वारा वेस्ट टू आर्ट से बनी कलाकृतियां का निरीक्षण किया गया गेटवे ऑफ़ इंडिया, विशाल गणपति जी को देखा एवं स्क्रैप के
उपयोगीकरण
की सराहना की। गुडस ट्रेन के वैगनों की मरम्मत के वैगन फ्लो चार्ट का अवलोकन कर व्हील शॉप, सी.टी.आर.बी सेक्शन, बॉगी शॉप, डीवी सेक्शन, सी.बी.सी सेक्शन, वैगन बॉडी-I एवं वैगन बॉडी-II, स्टोर डिपो, गुडस ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में लगने वाले डिस्ट्रीब्यूटर वॉल की टेस्टिंग एवं एसेंबलिंग, व्हील में लगने वाले बॉगी कंपोनेंट के स्प्रिंग्स बॉगी की मरम्मत मेकैनिज्म को जांचा - परखा एवं तकनीकी स्टाफ के कौशल की जानकारी ली, कोन क्लीयरेंस, सील वायरिंग मेकैनिज्म को जांचा एवं व्हील शॉप के एक्सेल जर्नल लेथ मशीन की कार्य प्रणाली के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की।


गुडस ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में लगने वाले एयर ब्रेक सिस्टम के कंपोनेंट जो की महिला कर्मचारियों रानी दुर्गावती ग्रुप द्वारा रिपेयर किए जाते हैं, महिलाओं के तकनीकी कार्यों की जानकारी ली। गुडस ट्रेन के वैगनों की मरम्मत में व्हील एसेंबल की बोगी शॉप में कार्यरत महिला रेल कर्मियों से भी तकनीकी कौशल पर चर्चा की। वैगन मरम्मत में वैगन को ऊपर उठाने के उपयोग आने वाली 20 टन ईओटी क्रेन का शुभारंभ किया। वैगन रिपेयर में मरम्मत में उपयोग आने वाली सामग्री के रखरखाव के भंडार विभाग का निरीक्षण किया। प्रत्येक
सामान
के रखरखाव की जानकारी ली। वैगन रिपेयर शॉप निरीक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पौधारोपण भी किया गया। महाप्रबंधक महोदय ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कर्मचारी हितों पर चर्चा की एवं वैगनों की मरम्मत में लगे तकनीकी कर्मियों, इंजीनियरों से बात की । सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता परख रेलवे के मानकों के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया। इस निरीक्षण के दौरान तरुण प्रकाश महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, संजय बिस्वास, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद, मुख्य कर्मशाला प्रबंधक निर्मल कुमार भण्डारी, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रवि निवाले, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक एन.नियोगी एवं मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मुख्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Next Story