भारत

पिटाई कर किशोर को दबंगों ने पिलाया पेशाब, वीडियो हो रहा वायरल

Nil dhankar
29 Jun 2025 6:50 AM IST
पिटाई कर किशोर को दबंगों ने पिलाया पेशाब, वीडियो हो रहा वायरल
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। कानपुर दक्षिण के गुजैनी में दबंगों ने नाबालिग से हैवानियत की, जमकर पीटा व पेशाब तक पिलाई। दबंगों ने नाबालिग के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपितों ने अगवाकर एक कमरे में बंद किया और जमकर पीटा। इसके बाद चप्पल में थूककर चटाया, यही नहीं उसे पेशाब तक पिलाई।

इस दौरान आरोपित वीडियो भी बनाते रहे। पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा। आरोपित वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का केंद्र रहा। चार दिन बाद शनिवार को वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई।

17 वर्षीय नाबालिग की कॉस्मेटिक की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक 25 जून की शाम वह दुकान पर था, तभी जरौली फेज टू निवासी दीपक पाल का फोन आया, उसने बताया कि राम गोपाल चौराहे के पास बैठा है, घरवालों ने निकाल दिया है। किशोर दुकान बंद कर वहां पहुंचा। जेब में दिन भर दुकान से कमाए हुए 6 हजार रुपये भी थे। चौराहे पर दीपक कार से अपने साथियों शांतनु और डीके के साथ मिला। तीनों उसे तिकोना पार्क ले गए। वहां से फिर कार में बैठा कर कमरे में ले गए, जहां तीनों ने बंधक बना पिटाई की। फिर अपनी चप्पल पर थूक कर चटाया।

54 सेकेंड का जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें किशोर छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। किशोर ने बताया कि दीपक ने पेशाब पिलाई, डीके ने चप्पल पर थूक कर चटाया, जबकि शांतनु वीडियो बनाता रहा। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी के मुताबिक तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपितों की तलाश के लिए दो टीमें बनाई गई हैं जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


Next Story
null