भारत

मिर्ची से किया अधमरा फिर घोंटा गला, अफेयर में पड़ी पत्नी ने किया पति का मर्डर

Nilmani Pal
29 Jun 2025 6:30 AM IST
मिर्ची से किया अधमरा फिर घोंटा गला, अफेयर में पड़ी पत्नी ने किया पति का मर्डर
x
पढ़े पूरी खबर

कर्नाटक। तुमकुरु जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को करीब 30 किलोमीटर दूर एक कुएं में फेंक दिया। यह वारदात 24 जून को हुई थी और अब पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। आरोपी महिला सुमंगला कल्पतरु कॉलेज गर्ल्स हॉस्टल में रसोइया का काम करती थी। उसने ने अपने पति शंकरमूर्ति की हत्या करने के लिए अपने प्रेमी नागराजु के साथ साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, शंकरमूर्ति ने सुमंगला और नागराजु के बीच बढ़ते रिश्ते पर आपत्ति जताई थी। इसके चलते दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया। हत्या के दिन सुमंगला ने पहले पति की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका और फिर लकड़ी के डंडे से पीटा। अंत में अपने पैर से गला दबाकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को गन्ने की बोरी में भरकर एक खेत के कुएं में फेंक दिया, जो घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर था। शुरुआत में नोनाविनकेरे पुलिस स्टेशन में शंकरमूर्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को शंकरमूर्ति के फार्महाउस में बिस्तर पर मिर्च पाउडर के निशान और झगड़े के चिन्ह मिले, जिससे पुलिस को शक हुआ।

इसके बाद सुमंगला के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) की जांच की गई, जिसमें नागराजु से लगातार संपर्क की पुष्टि हुई। पूछताछ में सुमंगला ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “शंकरमूर्ति को उनके रास्ते का रोड़ा मानते हुए आरोपियों ने पूरी योजना के तहत हत्या की। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।”

Next Story
null