भारत

BREAKING: लक्ष्मीनगर के शकरपुर में चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

Shantanu Roy
30 July 2025 3:54 PM IST
BREAKING: लक्ष्मीनगर के शकरपुर में चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुए संदिग्ध
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली के लक्ष्मीनगर विधानसभा क्षेत्र के शकरपुर इलाके में चोरी की एक और वारदात सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश फैला दिया है। चोरी की यह घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाया और नकदी एवं कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। चोर बेहद बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे इन घटनाओं को रिकॉर्ड तो कर लेते हैं, लेकिन असली चुनौती कैमरे में कैद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे जा चुके हैं, फिर भी नतीजा शून्य है।
इलाके के निवासियों का कहना है कि वे अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और कई बार पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रीय पार्षदों और विधायकों से भी मदद की गुहार लगाई गई है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्धों की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जाए और इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जाए ताकि आम नागरिक चैन की नींद सो सकें।
Next Story