भारत
भगवान बुद्ध के पिपरहवा अवशेष 127 साल बाद भारत लौटे, PM मोदी ने जताई खुशी
Shantanu Roy
30 July 2025 2:59 PM IST

x
मोदी ने किया ट्वीट
New Delhi. नई दिल्ली। भारत की सांस्कृतिक विरासत के लिए आज का दिन बेहद गौरवपूर्ण रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी कि भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेष 127 वर्षों के बाद भारत वापस लाए गए हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक वापसी को हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण बताया। पिपरहवा, उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में स्थित है, जहां 1898 में खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र अवशेष प्राप्त हुए थे। इन अवशेषों को तब ब्रिटिश शासन के दौरान विदेश भेजा गया था।
A joyous day for our cultural heritage!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2025
It would make every Indian proud that the sacred Piprahwa relics of Bhagwan Buddha have come home after 127 long years. These sacred relics highlight India’s close association with Bhagwan Buddha and his noble teachings. It also… pic.twitter.com/RP8puMszbW
अब वर्षों बाद इन्हें फिर से भारत लाकर राष्ट्रीय धरोहर के रूप में सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह घटना ‘विकास भी, विरासत भी’ की भावना का सजीव उदाहरण है, जिसमें भारत अपने सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजते हुए आधुनिक प्रगति की राह पर अग्रसर है। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय ने इन अवशेषों की वापसी के लिए लंबे समय तक प्रयास किया था। अब इन्हें राष्ट्रीय संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे देशवासियों को भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
Next Story





