भारत
BREAKING: पारिवारिक विवाद मामलें में भाई की हुई बेरहमी से हत्या
Shantanu Roy
25 Feb 2025 7:49 PM IST

x
बड़ी खबर
Muzaffarpur. मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में पारिवारिक विवाद चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जो कुछ ही दिन पहले कोलकाता से गांव आया था। गांव से ममेरे भाई के साथ महाकुंभ गया था। घर लौटा तो देखा दो चाचा अमरजीत सिंह और कौशल सिंह के बीच विवाद हो रहा। विवाद किस बात को लेकर है ये बात किसी ने क्लियर नहीं किया है। अभिषेक ने मामले को सुलझाने की कोशिश की तो चाचा अमरजीत के बेटे मोहित ने अभिषेक को चाकू मार दिया। अभिषेक हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। रास्ते में अभिषेक की मौत हो गई। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के बाघाखाल गांव की है। एसएससी सुशील कुमार ने बताया कि युवक को उसके ही रिश्तेदारों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभिषेक अपने चाचा की पिटाई देख बीच-बचाव करने गया था, तभी उस पर हमला कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





